एन.आई.ए. ने अमृतसर पुलिस चौकी ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब और हरियाणा में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुडे विभिन्न स्थलों पर छापे मारे हैं। अन्वेषण अभिकरण ने बताया कि कल पंजाब में अमृतसर, तरणतारण, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला और रूपनगर तथा हरियाणा के सिरसा में पंद्रह स्थानों की तलाशी ली गई। एन.आई.ए. ने बताया कि गुमताला पुलिस चौकी पर हमले के लिए विस्फोटक और वित्तीय सहायता बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सरवन सिंह ने बग्गा सिंह और मनदीप सिंह को उपलब्ध कराई थी।
Read MoreAuthor:
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की
विदेश मंत्रालय ने अमरीका के लॉस एंजलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों से समुचित एहतियात बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और हित को प्राथमिकता देता है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सेनफ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थिति पर नज़र रख रहा है और भारतीय समुदाय के संपर्क में है।
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 जून 2025
अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर है। दैनिक जागरण लिखता है- उडान भरते ही गिरा विमान, 241 की मौत। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- हादसे के बाद मलबे से जीवन की तलाश। अमर उजाला ने सुर्खी दी है-मौत की उडान। सिर्फ एक ही यात्री जिंदा बचा। नवभारत टाइम्स के शब्द है- प्लेन क्रैश के बाद स्पाइस जेट, इंडिगो, बोइंग के शेयर धड़ाम। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी की खबर जनसत्ता ने प्रमुखता से दी…
Read Moreभारतीय दूतावास ने इजराइल और ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी की
नई दिल्ली: भारतीय दूतावास ने इजराइल और ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी की। इजराइल में भारतीय दूतावास ने इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड (https://oref.org.il/eng) द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है। कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें। ईरान में…
Read More