पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत नेटवर्क योजना समूह की 95 वीं बैठक में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया

नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की 95वीं बैठक आज मेट्रो रेल और सड़क, परिवहन तथा राजमार्ग और लॉजिस्टिक्स पार्कों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (पीएमजीएस एनएमपी) के साथ सम्मिलन में मल्टीमॉडल संपर और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने पांच परियोजनाओं (1 – मेट्रो रेल परियोजना और 2 सड़क तथा 2 लॉजिस्टिक्स पार्क) का मूल्यांकन एकीकृत मल्टीमॉडल बुनियादी ढांचे, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए प्रत्येक देशवासी के लिए…

Read More

श्रीलंका सेना के कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर का दौरा किया; द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूती मिली

श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने 11 से 14 जून 2025 तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो का दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी हित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने कमान मुख्यालय में अन्य वरिष्ठ…

Read More

अमेरिका ने बढते तनाव के कारण पश्चिम एशिया से गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाया

अमेरिका ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के कारण पश्चिम एशिया के कई स्थानों से गैर-आवश्यक कर्मियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि यह एक खतरनाक स्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा अमरीकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More

सरकार ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में ग्रीष्मकालीन फसल सीजन 2025-26 के लिए पीएसएस के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग और उत्तर प्रदेश में मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी

भारत सरकार एकीकृत योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) को लागू कर रही है, जिसमें मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस), मूल्य कमी भुगतान योजना (पीडीपीएस), बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) और मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) शामिल हैं। इस पहल का व्यापक उद्देश्य किसानों की कृषि उपज के लिए सुनिश्चित और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है, जिससे उनकी आय की रक्षा हो और बाजार में उतार-चढ़ाव के खिलाफ उनकी आजीविका सुरक्षित रहे। पीएसएस को तब लागू किया जाता है जब अधिसूचित दलहन और तिलहन तथा खोपरा के बाजार मूल्य चरम कटाई अवधि…

Read More