विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की

विदेश मंत्रालय ने अमरीका के लॉस एंजलिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों से समुचित एहतियात बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और हित को प्राथमिकता देता है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सेनफ्रांसिस्‍को में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास स्थिति पर नज़र रख रहा है और भारतीय समुदाय के संपर्क में है।

Related posts

Leave a Comment