प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद यहां का दौरा किया। इस विमान दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में घायल हुए लोगों से भेंट की, जिसमें एकमात्र जीवित बचे एक सज्जन भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में पूरे देश के संपूर्ण भाव से उनके साथ होने का भी आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों का आकलन करने के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे…
Read MoreAuthor:
प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका कल अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में निधन हो गया है था। प्रधानमंत्री मोदी ने विजय रूपाणी के प्रतिष्ठित करियर पर प्रकाश डाला, जिसमें राजकोट नगर निगम में उनके कार्यकाल, राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं में उनके योगदान को याद किया गया। एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “श्री विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मिला।…
Read Moreपंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 15 जून से कुछ राहत मिलने की उम्मीद
पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ स्थित भारतीय मौसम विभाग ने बीते कल और आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है बठिंडा 46 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि औद्योगिक शहर लुधियाना में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया फाजिल्का फरीदकोट फिरोजपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ और बाकी जगह पर रात के समय गर्मी के साथ तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 41 दशमलव…
Read Moreइज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किये; इज़राइल में आपात स्थिति घोषित
इस्राइली वायुसेना ने कल रात ईरान पर हवाई हमले किए। ईरान की राजधानी तेहरान के निकट विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्रैल काट्ज़ ने कहा कि ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस्राइल के हमले में ईरान के रिवेल्यूशनरी गार्डस मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्डस प्रमुख हुसैन सलामी मारा गया है। परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फरीदुल अब्बासी भी हमले में मारे गए हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु…
Read More