सरकार ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय बहुपक्षीय समिति गठित की है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि यह समिति वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया और ऐसी घटनाओं को रोकने तथा निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देश की जांच करेगी। समिति, भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश का सुझाव भी देगी। सरकार ने कहा है कि यह समिति विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी और ऐसी घटनाओं से निपटने लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर ध्यान देगी। नागर…
Read MoreAuthor:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने AIIMS नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न एम्स संस्थानों द्वारा अपनाई गई अनुकरणीय विधियों को दर्शाना है, जिसमें रोगी-केंद्रित देखभाल, परिचालन दक्षता, डिजिटल परिवर्तन और अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। देश भर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स भोपाल, एम्स जम्मू, एम्स बिलासपुर, एम्स जोधपुर, एम्स नागपुर, एम्स देवघर, एम्स पटना, एम्स गोरखपुर, एम्स गुवाहाटी, एम्स रायपुर) के साथ-साथ…
Read MoreDGT और शेल इंडिया ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से हरित कौशल-केंद्रित ईवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने शेल इंडिया के सहयोग से ग्रीन स्किल्स एवं इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को ग्रीन एनर्जी एवं ई-मोबिलिटी में भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं से लैस करना है। इस पहल को शेल के प्रशिक्षण भागीदार एडुनेट फाउंडेशन द्वारा 12 जून 2025 को दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में चुनिंदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में क्रियान्वित किया जाएगा। डीजीटी-शेल इंडिया सहयोग के अंतर्गत…
Read Moreनोमैडिक एलीफेंट नामक 17वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास आज मंगोलिया के उलानबटार में संपन्न हुआ
नोमैडिक एलीफेंट नामक 17वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास आज मंगोलिया के उलानबटार में संपन्न हुआ। रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और ऑपरेशनल लॉजिस्टिक एवं स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह समापन समारोह में शामिल हुए। भारतीय सेना की टुकड़ी ने दो सप्ताह तक चले अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन के 45 कर्मी शामिल थे। संयुक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में अर्ध-पारंपरिक परिदृश्यों में एक संयुक्त कार्य बल के रूप में…
Read More