इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किये; इज़राइल में आपात स्थिति घोषित

इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किये; इज़राइल में आपात स्थिति घोषित

इस्राइली वायुसेना ने कल रात ईरान पर हवाई हमले किए। ईरान की राजधानी तेहरान के निकट विस्‍फोटों की आवाज सुनी गई। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्रैल काट्ज़ ने कहा कि ईरान के परमाणु और सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस्राइल के हमले में ईरान के रिवेल्‍यूशनरी गार्डस मुख्‍यालय को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में रेवोल्‍यूशनरी गार्डस प्रमुख हुसैन सलामी मारा गया है। परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फरीदुल अब्‍बासी भी हमले में मारे गए हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को गंभीर क्षति पहुंची है।

इस्राइल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। इस्राइल के रक्षामंत्री ने कहा कि जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए आज पूरे इस्राइल में स्‍कूल बंद रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment