बीएसएफ ने कल रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि उसके जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर देखा। बीएसएफ कर्मियों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी। घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, झारखंड में कल रात लातेहार जिले के सलैया जंगल के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में माओवादी पप्पू…
Read MoreAuthor:
अमरीका की एक अदालत ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाने के ट्रम्प प्रशासन के आदेश पर अस्थायी रोक लगाई
अमरीका की एक अदालत ने विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय का प्रमाणन रद्द करने के ट्रम्प प्रशासन के आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। ट्रम्प प्रशासन के गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले ही हार्वर्ड विश्वविद्यालय का विदेशी विद्यार्थियों को प्रवेश देने का प्रमाणन रद्द किया था। इस विश्वविद्यालय में लगभग 780 भारतीय विद्यार्थी हैं।
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 मई 2025
पाकिस्तान के आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की ग्रे सूची में शामिल करने की भारत की मांग जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, देशबन्धु और अमर उजाला की आज पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्स लिखता है, टेरर फंडिग पर पाकिस्तान को घेरने की तैयारी, वर्ल्ड बैंक से 20 अरब डालर के कर्ज का भी होगा विरोध। जनसत्ता की सुर्खी है- पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश करने की तैयारी में है भारत। अमर उजाला लिखता है एफएटीएफ में मामला रखेगा भारत। पंजाब केसरी ने तूफान में फंसे भारतीय विमान को मदद देने…
Read Moreनीरज चोपड़ा ने पोलैंड में जानुज़ कुसोकिंस्की मेमोरियल प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पौलेंड में जानुस्ज कुसोचिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत लिया है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपने छठें और अंतिम प्रयास में 84 दशमलव एक-चार मीटर तक भाला फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86 दशमलव एक-दो मीटर तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ग्रेनाड़ा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता।
Read More