प्रधानमंत्री नई दिल्ली में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। एक दिन के विचार-विमर्श सत्र में सुशासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में सभी 20 एनडीए शासित सरकारों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों सहित भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें भारतीय रक्षा बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और केंद्र…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। वे दाहोद जाएंगे और करीब 11:15 बजे लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके बाद वे दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भुज जाएंगे और शाम करीब 4 बजे भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल ने लाइबेरिया के डूबे हुए कंटेनर जहाज के बचाव के लिएकोच्चि से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक अभियान संचालित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने लाइबेरिया के डूबे हुए कंटेनर जहाज एमएससी ईएलएसए 3 के बचाव के लिए 24 मई, 2025 को कोच्चि से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक अभियान संचालित किया है। यह जहाज लगभग 26 डिग्री तक गंभीर रूप से झुका हुआ है। यह जहाज 23 मई को विझिनजाम बंदरगाह से रवाना हुआ था और कोच्चि के रास्ते पर था, जिसने आज सुबह अपने संकट में फंसे होने की चेतावनी जारी की थी। भारतीय तटरक्षक बल ने एक समन्वित बचाव अभियान शुरू किया और संकटग्रस्त जहाज…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल और हल्दिया गोदी परिसर ने तेल रिसाव की स्थिति में तैयारी को मजबूत करने के लिए समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया कार्यशाला आयोजित की

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने हल्दिया गोदी परिसर (एचडीसी) के सहयोग से 21-22 मई, 2025 तक दो दिवसीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया। हल्दिया में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिम बंगाल तट पर तेल रिसाव की घटनाओं के प्रबंधन में प्रमुख हितधारकों के बीच तैयारी, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना था। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर (पश्चिम बंगाल) ने किया। इसमें तटरक्षक प्रदूषण प्रतिक्रिया सेल में आईसीजी और एचडीसी के क्षेत्र विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रस्तुतियाँ दी गईं। एचडीसी में…

Read More