प्रधानमंत्री नई दिल्ली में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। एक दिन के विचार-विमर्श सत्र में सुशासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में सभी 20 एनडीए शासित सरकारों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों सहित भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।

बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें भारतीय रक्षा बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और केंद्र सरकार को आगामी जनगणना के दौरान जाति गणना कराने के निर्णय पर बधाई दी गई।

Related posts

Leave a Comment