फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता आज फ्रांस के पेरिस में शुरू हो रही है। रोहन बोपन्ना, यूकी भाम्बरी, एन. श्रीराम बालाजी और रित्विक चौधरी डबल्स स्पर्धाओं के पहले दौर में अपने-अपने जोड़ीदारो कें साथ खेलेंगे। भारतीय खिलाड़ी अब तक फ्रेंच ओपन में पुरुष डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के कुल सात खिताब जीत चुके हैं।
Read MoreAuthor:
भारत, जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत, जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद डॉ. सुब्रह्मण्यम ने भरोसा जताया कि अगले दो से तीन वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
Read Moreदुनिया भर में आज विश्व थायराइड दिवस मनाया जा रहा है
दुनिया भर में आज विश्व थायराइड दिवस मनाया जा रहा है। थायराइड विकृति के बारे में जागरूकता फैलाने और शुरू में ही इसके निदान और प्रबंधन को प्रोत्साहन देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें थायराइड संबंधी किसी भी संदिग्ध स्थिति में चिकित्सा सहायता लेने की याद दिलाता है।
Read Moreनिर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की
निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। अधिसूचना कल जारी की जाएगी और नामांकन दो जून तक भरे जा सकते हैं। मतदान 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को कराई जाएगी। इन विधानसभा क्षेत्रों में गुजरात में कड़ी और विसावदर, केरल में नीलंबुर, पंजाब में लुधियाना वेस्ट सीट और पश्चिम-बंगाल में कालिगंज सीट शामिल है।
Read More