भारत ने पारंपरिक चिकित्सा हस्तक्षेप पर एक ऐतिहासिक समझौते के माध्यम से आयुष को वैश्विक स्तर पर मुख्यधारा में लाने के लिए WHO के साथ साझेदारी की

पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों की वैश्विक स्थिति को बदलने के लिए एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत, आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बीच 24 मई, 2025 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ हेल्थ इंटरवेंशन (आईसीएचआई) के तहत एक समर्पित पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल पर काम की शुरुआत का प्रतीक है। मन की बात के 122वें एपिसोड के दौरान इस उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: “साथियों, आयुर्वेद के क्षेत्र में भी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में व्यापक भागीदारी का आह्वान किया; बढ़ते वैश्विक उत्साह और युवा-नेतृत्व वाले नवाचारों की सराहना की

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) में एक महीने से भी कम समय रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में विश्‍व भर के नागरिकों से समग्र स्‍वास्‍थ्‍य और जोशपूर्ण जीवन के लिए योग को अपनाने की प्रेरक अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “21 जून 2015 को ‘योग दिवस’ की शुरुआत के बाद से ही इसके प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इस बार भी योग दिवस को लेकर…

Read More

JIM&WS पहलगाम, NIM उत्तरकाशी और HMI दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों के एक संयुक्त अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की

देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएमएंडडब्ल्यूएस) पहलगाम, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) उत्तरकाशी और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) दार्जिलिंग के प्रशिक्षकों के एक संयुक्त अभियान दल ने 23 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 26 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अभियान का नेतृत्व एनआईएम उत्तरकाशी के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया और जेआईएम एंड डब्ल्यूएस पहलगाम के प्रिंसिपल कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया…

Read More

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25% ब्याज दर की स्‍वीकृति दी

केन्‍द्र सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्‍य निधि जमा पर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत ब्‍याज दर की मंजूरी दे दी है। इससे देश के सात करोड़ अंशदाता कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के केन्‍द्रीय ट्रस्‍टी बोर्ड ने इस ब्‍याज दर की सिफारिश की थी। पिछले वर्ष भी ईपीएफ पर ब्याज दर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत ही थी, जबकि वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में यह आठ दशमलव एक-पांच प्रतिशत थी। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने महत्वपूर्ण संचालनगत उपलब्धि भी हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में…

Read More