देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने से महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक में पहुंचने के बाद राज्य के तटीय हिस्सों में बारिश जारी है। दक्षिण कन्नड़ में जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैनात किए गए हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्‍सों के लिए ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह के समय गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने से पहले वडोदरा में एक रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए सडक के दोनों और लोग बडी संख्‍या में एकत्रित थे। लोगों ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पुष्‍पवर्षा से स्‍वागत किया। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में रेलवे के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उदघाटन किया। यह संयंत्र घरेलू और निर्यात के लिए नौ हजार हॉर्सपॉवर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्‍पादन करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 मई 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात, राजग मुख्‍यमंत्रियों की दिल्‍ली में बैठक, भारत के चौथी बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने और दिल्‍ली में आंधी बारिश को अधिकांश अखबारों ने खबरों में स्‍थान दिया है। जनसत्‍ता ने मन की बात में पीएम के हवाले से लिखा है- आपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्‍य अभियान नहीं, बदलते भारत की तस्‍वीर है। अमर उजाला ने राजग मुख्‍यमंत्रियों की बैठक की खबर सचित्र प्रकाशित करते हुए लिखा है- प्रधानमंत्री की नसीहत- ऑपरेशन सिंदूर पर गैरजरूरी बयानबाजी न करें नेता। वहीं हरिभूमि लिखता है- मोदी…

Read More

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्‍टर कुर्स्‍क क्षेत्र की यात्रा के दौरान यूक्रेन के ड्रोन हमले के निशाने पर आ गया था

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन का हेलीकॉप्‍टर इस सप्‍ताह की शुरूआत में कुर्स्‍क क्षेत्र की यात्रा के दौरान यूक्रेन के ड्रोन हमले के निशाने पर आ गया था। रूस के एक सैन्‍य कमांडर ने बताया कि वायु सेना की एक ईकाई ने इस हमले को नाकाम कर दिया। डिवीजनल कमांडर यूरी दाशकिन ने एक रूसी टेलीविजन के साथ साक्षात्‍कार में यह खुलासा किया। रूस के अनुसार पिछले सप्‍ताह में यूक्रेन ने ड्रोन हमले तेज कर दिये हैं। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार के बीच यूक्रेन के 764…

Read More