सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने आज जम्मू- कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्रों का दौरा किया और कार्रवाई तैयारियों की समीक्षा की। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि सेना प्रमुख दो दिन के दौरे पर कल जम्मू पहुंचे थे। उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई। जनरल मनोज पांडेय ने सभी रैंक के सैनिकों से बातचीत की और उन्हें इसी प्रकार उत्साहपूर्वक कार्य करते रहने के लिए उत्साहित किया। सेना अध्यक्ष जम्मू के नगरोटा में व्हाइट नाइट कोर के मुख्यालय गए। उन्होंने जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर का दौरा भी किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...