उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक आने के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल जनता से सम्पर्क बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी प्रमुख मायावती उपस्थित थीं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दलित-ब्राह्मण समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया।
एक अन्य राजनीतिक घटनाक्रम के तहत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने अयोध्या जिले का दौरा किया और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। औवेसी उत्तर प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर हैं।
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव आज मैनपुरी में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना की।