अमित खत्री ने अंडर ट्वेन्टी विश्व एथलैटिक प्रतियोगिता में पुरुषों की दस हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया

केन्या के नैरोबी में अंडर-20 विश्‍व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अमित खत्री ने इतिहास रचते हुए 10 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया। अमित खत्री ने यह दूरी 42 मिनट 17 दशमलव चार नौ सेकेंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने चार गुणा चार सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।

Related posts

Leave a Comment