रक्षा बंधन का त्यौहार आज देशभर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सौभाग्य, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों की सुरक्षा और उन्हें सहयोग का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार प्रदान करते हैं। कई राज्य सरकारों ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने यहां सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का उपहार दिया है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।