अमेरिका में बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच टीका लगवा चुके लोगों को घर में भी मास्‍क पहनने की सलाह दी गई

अमेरिका में बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच टीका लगवा चुके लोगों को घर में भी मास्‍क पहनने की सलाह दी गई है। टीका लगवा चुके लोगों में डेल्‍टा वैरियंट फैलने की नई जानकारी के बीच अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्‍द्र- सीडीसी ने स्‍कूलों में अध्‍यापकों, छात्रों, कर्मचारियों और आगन्‍तुकों को मास्‍क लगाने का सुझाव दिया है। डेल्‍टा वैरियंट का फैलाव रोकने के लिए सार्वजनिक भवनों में सभी को मास्‍क लगाने के लिए कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment