संयुक्त राष्ट्र ने जोर देकर कहा है कि कोरोना महामारी के कारण बंद स्कूल जल्दी ही खोले जाने चाहिए

संयुक्त राष्ट्र ने जोर देकर कहा है कि कोरोना महामारी के कारण बंद स्कूल जल्दी ही खोले जाने चाहिए

संयुक्त राष्ट्र ने जोर देकर कहा है कि कोरोना महामारी के कारण बंद स्कूल जल्दी ही खोले जाने चाहिए। अनुमान है कि महामारी के कारण साठ करोड से अधिक बच्चों की शिक्षा पर बुरी तरह असर पड़ा है।

यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कल जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दूरस्‍थ शिक्षा लाखों विद्यार्थियों की पहुंच से बाहर है, जिससे स्कूलों में सुरक्षा, मैत्री और मिलजुल कर खाने-पीने की संस्कृति का स्थान चिंता, खीझ, व्यग्रता और हिंसा ने ले लिया है।

यूनिसेफ प्रवक्ता ने कहा कि कोविड संकट और फैलाव की आशंका का सामना करते समय कठिन विकल्प चुनने में स्कूल सबसे आखिर में बंद किये जाने और सबसे पहले खोले जाने चाहिए थे। उन्होंने स्कूलों की बजाय बार और पब फिर से खोलने को भारी भूल बताया।

उन्‍होंने कहा कि स्कूलों को फिर खोलने के लिए अध्‍यापकों और छात्रों के टीकाकरण तक इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होनें विभिन्न देशों की सरकारों से महामारी के कारण आर्थिक कठिनाई के बावजूद शिक्षा बजट बरकरार रखने की अपील की।

Related posts

Leave a Comment