अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के गृह मंत्री के बयान पर गहरी चिन्ता प्रकट की है। पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण की जांच के बारे में गृह मंत्री ने यह बयान दिया था। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण में भारत का हाथ होने का दावा किया था।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान द्विपक्षीय संबंधों और फिलहाल जारी जांच की विश्वसनीयता पर बुरा असर डालेंगे।
