प्रधानमंत्री मोदी कल टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीट दल के साथ बातचीत करेंगे। कुल 9 खेल स्पर्धाओं के 54 पैरा – एथलीट देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जायेंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाला अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। इस बातचीत के दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment