संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि मानवीय गतिविधियों से जलवायु को भारी नुकसान हो रहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि मानवीय गतिविधियों से जलवायु को भारी नुकसान हो रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आईपीसी के आकलन को जलवायु परिवर्तन पर अब तक की सर्वाधिक व्‍यापक समीक्षा बताया है। अंतोनियो गुतेरस ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि कोयला और जीवाश्‍म ईंधन का इस्‍तेमाल तुरन्‍त रोका जाना चाहिए, ताकि पृथ्‍वी को नष्‍ट होने से बचाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व के देशों को नए जीवाश्‍म ईंधन की खोज बंद करनी होगी और नवीकरणीय ऊर्जा विकल्‍प अपनाने होंगे। नवम्‍बर में ग्‍लासगो में होने वाले प्रमुख जलवायु सम्‍मेलन से पहले यह रिपोर्ट जारी की गई है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख ने कहा कि जीवाश्‍म ईंधन से होने वाले ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन और वनों के काटे जाने से धरती के अरबों लोगों का जीवन खतरे में है।

Related posts

Leave a Comment