निर्वाचन आयोग ने लोजपा के चिराग पासवान गुट को चुनाव चिन्‍ह हेलीकॉप्टर के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का नाम आवंटित किया

निर्वाचन आयोग ने लोक जन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को चुनाव चिन्‍ह हेलीकॉप्टर के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का नाम आवंटित किया है, जबकि आयोग ने उनके चाचा और केन्‍द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दिया है और चुनाव चिन्‍ह सिलाई मशीन रखा है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने चिराग पासवान और पशुपति पारस गुटों के बीच विवाद सुलझने तक लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment