सडक, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बैट्रीचालित वाहनों को पंजीकृत प्रमाण पत्र जारी करने या नवीनीकरण तथा नए पंजीकरण चिह्न के लिए शुल्क के भुगतान से छूट देने के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने के लिए यह अधिसूचना जारी की है।
देश में पिछले दो वर्ष में दो लाख अस्सी हजार इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए
देश में पिछले दो वर्ष में दो लाख अस्सी हजार इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। इसमें सात हजार से ज्यादा ई-बसें, पांच लाख ई-तिपहिया वाहन, 55 हजार ई- चार पहिया गाडियां और दस लाख ई – दुपहिया वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
