चीन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों पर भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने चिंता जताई

चीन में, भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा है कि कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया में वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक टिकाऊ प्रयास की आवश्यकता है। विक्रम मिश्री, आज पेइचिंग में अंतरराष्ट्रीय मंच को संबोधित कर रहे थे। विक्रम मिस्री ने वर्तमान समय में देशों के बीच परस्‍पर विश्वास और पारदर्शिता की कमी पर प्रकाश डाला और विदेश मंत्री एस जयशंकर की कही इस बात का हवाला दिया कि किस तरह से कोविड महामारी ने संकीर्ण मानसिकता को बढावा दिया है। ऐसे समय में उन्‍होंने, अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सभी देशों को आपूर्ति श्रृंखला को टिकाऊ बनाए रखने के लिए इसमें विविध तरीके से निवेश करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment