हॉकी में भारतीय पुरूष टीम ने पूल-ए के अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत पूल-ए में दूसरे स्थान पर है और अब क्वार्टर फाइनल में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किया। वहीं, महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। कल भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप ए में मेजबान जापान को 5-3 से हराया
