बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल विधायक दल की बैठक के बाद घोषणा की कि भाजपा नेता बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बी. एस. येदियुरप्‍पा ने बढ़ती उम्र की कठिनाइयों के कारण पद छोड़ दिया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बसवराज बोम्मई ने राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मुलाकात की। राज्यपाल ने नए नेता को आज पद की शपथ लेने का न्योता दिया।

उत्‍तर कर्नाटक के हावेरी जिले के शिगांव विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विजयी विधायक बसवराज बोम्‍मई, येदियुरप्‍पा जी के मंत्रिमण्‍डल में गृह मंत्री थे। येदियुरप्‍पा के करीबी माने जाने वाले बोम्‍मई 2008 में जनता दल से बीजेपी में शामिल हुए। 2008 से 2013 के बीच उन्‍होंने जल संसाधन मंत्री के रूप में कर्तव्‍य संभाला था। बोम्‍मई एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जो राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री एस.आर. बोम्‍मई के बेटे हैं। कल लेजिस्‍लेटिव पार्टी नेता नियुक्‍त होने के बाद बसवराज बोम्‍मई जी ने कहा है कि गरीबी निर्मूलन के लिए वे येदियुरप्‍पा के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

Related posts

Leave a Comment