रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज ताजिकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे पहुंच गए हैं। आज संगठन के रक्षा मंत्री ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से मिलेंगे।

रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद संबंधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बैठक को संबोधित करेंगे।

दुशाम्बे यात्रा के दौरान वे ताजिकिस्तान के रक्षामंत्री के साथ द्विपक्षीय विषयों और परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

ताजिकिस्तान इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है तथा मंत्री स्तरीय और अधिकारी स्तर की कई बैठकों का आयोजन कर रहा है। संगठन के देशों की आबादी तीन अरब से अधिक है। यह विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 50 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment