प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तलवारबाज़ी (फेंसिंग) की खिलाड़ी सीए भवानी देवी की कोशिशों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की तलवारबाज़ी (फेंसिंग) की खिलाड़ी सीए भवानी देवी की कोशिशों की सराहना की है। भवानी देवी ने ओलम्पिक फेंसिंग के मुकाबले में भारत को पहली जीत दिलाई, भले अगले दौर में वे हार गईं।

ओलम्पियन भवानी देवी के एक भावुक ट्वीट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः “आपने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और यही अहमियत रखता है। जीत और हार तो जीवन का हिस्सा होते हैं।भारत को आपके योगदान पर गर्व है।

आप भारतवासियों के लिये प्रेरणा हैं।”

You gave your best and that is all that counts.

Wins and losses are a part of life.

India is very proud of your contributions. You are an inspiration for our citizens. https://t.co/iGta4a3sbz

— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2021

Related posts

Leave a Comment