गुजरात में वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए राज्य के सभी 1800 टीकाकरण केन्द्रों में आज विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

गुजरात में वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए राज्य के सभी 1800 टीकाकरण केन्द्रों में आज विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

गुजरात में वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए राज्य के सभी 1800 टीकाकरण केन्द्रों में आज विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 जुलाई से पहले सभी वाणिज्यिक इकाईयों के मालिकों और कर्मचारियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है।

दुकानों, मॉल, होटल, रेस्‍त्रां और सैलून से जुड़े लोगों के अलावा पुस्तकालय, कोचिंग संस्थानों में काम करने वाले टीचिंग स्टाफ, खेल और सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ-साथ राज्य परिवहन सेवा के ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी आज टीके लगवाए जाएंगे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जनता के संपर्क में आने वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 39 मामले दर्ज हुए। राज्य में कल तकरीबन तीन लाख लोगों को कोविड रोधी टीके लगवाए गए। पिछले 24 घंटों में किसी भी रोगी ने जान नही गवाई। वर्तमान में राज्य में कोविड के 342 सक्रिय मामले है।

Related posts

Leave a Comment