उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की आक्रामक नीति के कारण कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पहचान, परीक्षण और उपचार की नीति से राज्य में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना के सिर्फ 932 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.6% है जोकि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। यहां पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के सिर्फ 42 मामले मिले जबकि इस दौरान 99 लोग स्वस्थ हो गए। उत्तर प्रदेश, देश का 6 करोड़ 30 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच करने वाला अकेला राज्य है। यहां छः जनपद बलरामपुर, बस्ती, एटा, हाथरस, महोबा और श्रावस्ती कोरोना से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में अब तक चार करोड़ 38 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं।