आज का राशिफल 25 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल 25 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

वृषभ राशिफल: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आप जो सोचते हैं, उस पर कार्य भी करें। आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल: आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। क्या करूं क्या न करूं इस स्थिति से बाहर आएं।

कर्क राशिफल: समय कम है काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव।

सिंह राशिफल: कोई भी निर्णय शांति से विचार करके लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। समय बर्बाद न करें। जो करना चाहिए वहीं करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।

कन्या राशिफल: कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

तुला राशिफल: अपने वाक्यचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

वृश्चिक राशिफल: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

धनु राशिफल: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अपनी ही गलतियों से नुक्सान हो सकता है।

मकर राशिफल: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कुंभ राशिफल: आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ रहा है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन राशिफल: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले लेने की संभावना है। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Related posts

Leave a Comment