नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में सात सौ पचास करोड रूपए की लागत से एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में लद्दाख में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का वायदा किया था।
नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना- प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के इस फैसले से उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा। उन्होंने कहा कि लद्दाख में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थाना से वहां के सर्वागींण विकास को बढावा मिलेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसके लिए, केन्द्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन के लिए विधेयक लाया जाएगा।