महिलाओं के ओलंपिक हॉकी क्‍वालीफायर मुकाबलों में भारत और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी

रांची में आज महिलाओं के ओलंपिक हॉकी क्‍वालीफायर मुकाबलों में भारत और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। यह दोनों टीमों का अंतिम पूल मैच होगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अमरीका से एक शून्‍य से हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में न्‍यूजीलैंड को तीन एक से हराकर शानदार वापसी की और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया कि सेमी फाइनल के लिए दौड में बनी रहेगी। सेमी फाइनल में शीर्ष तीन टीमों को ओलंपिक के लिए पात्रता हासिल होगी।

Related posts

Leave a Comment