इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से नई दिल्ली में शुरू होगी

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। यह टूर्नामेंट इस वर्ष पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग रैंकिंग अंक प्रदान करेगा। टूर्नामेंट में बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर सबकी निगाहें होंगी। एच.एस. प्रणॉय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत जैसे शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सहित दुनिया भर के कई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु चोट के बाद अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसलिए महिला सिंगल्स में भारत का कोई प्रतिनिधि नहीं है।

Related posts

Leave a Comment