नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पांच सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है। शेर बहादुर देउबा ने कल शाम पद और गोपनीयता की शपथ ली। नियुक्ति पत्र की भाषा और प्रारूप के कारण शपथ ग्रहण समारोह लगभग दो घंटे देर से हुआ। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने कल दोपहर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को नियुक्ति पत्र सौंपा।
नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली