विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज दुशांबे में अफगानिस्तान के बारे में शंघाई सहयोग संगठन संपर्क समूह की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रियों की इस चर्चा में संगठन की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इसकी उपलब्धियों पर विचार विमर्श किया जायेगा।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर से भेंट की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र पर कब्जा करने के तालिबान के हिंसक अभियान को देखते हुए अफगानिस्तान से संबंधित ताजा घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया।