हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित शाहपुर इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में शाहपुर के सबसे अधिक प्रभावित बोह क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य करने को कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित शाहपुर इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया