महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति- 2021 की घोषणा की

महाराष्‍ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने आज राज्‍य की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति- 2021 की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्‍य इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्‍तेमाल को प्रोत्‍साहित करना है, ताकि 2025 तक नये पंजीकृत वाहनों में इनकी हिस्‍सेदारी दस प्रतिशत तक हो जाये।

इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत खरीददारों को कई तरह की रियायतें दी जायेंगी। इसमें दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को दस हजार रुपये, तिपहिया वाहन खरीने वालों को 30 हजार रुपये और चार पहिया वाहन खरीदने वालों को 50 हजार रुपये तक की छूट दी जायेगी। इसी तरह इलेक्ट्रिक बस खरीदने वालों को 20 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

Unveiling Maharashtra’s Electric Vehicle Policy! pic.twitter.com/oPj4khvhIS

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 13, 2021

Related posts

Leave a Comment