नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने संसद बहाल करने और शेर बहादुर देउबा को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया है।
प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली के दस मई को विश्वासमत हारने के बाद नेपाल में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था। वे निचले सदन हाऊस ऑफ रिप्रेंसेंटेटिव में बहुमत हासिल करने में विफल रहे और सदन में विपक्ष के नेता श्री देउबा के दावा पेश करने से पहले ही उन्होंने 22 मई को संसद भंग कर दोबारा चुनाव करने पर जोर दिया।
न्यायालय के कल के आदेश ने इस निर्णय को पलट दिया और संसद को बहाल कर दिया है।