बिहार में दरभंगा, समस्‍तीपुर, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले बाढ से बुरी तरह प्रभावित, राहत और बचाव कार्य जारी

बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, पश्विमी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के नये इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण इन जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दरभंगा में चार स्थानों पर तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य अधिकारी नावों का सहारा ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment