कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 26.53 करोड़ के पार पहुंचा, अब तक 18-44 आयुवर्ग में टीके की 4.81 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गयीं

देश में दी गयीं कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 26.53 करोड़ (26,53,17,472) से अधिक हो गयी है। 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 20,67,085 खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 67,447 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल मिलाकर 4,72,06,953 लाभार्थियों ने टीके की अपनी पहली खुराक और 9,68,098 ने दूसरी खुराक प्राप्त की। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18 से 44 साल के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है।

अब तक 18-44 वर्ष आयुवर्ग को दी गयी वैक्सीन की कुल खुराकों को दर्शाया गया है।

टीके की 26,53,17,472 खुराकों के कुल वैक्सीन कवरेज में जन प्राथमिकता समूहों के आधार पर हुआ टीकाकरण इस प्रकार है। टीकाकरण अभियान के 152वें दिन (16 जून, 2021) को टीके की कुल 32,62,233 खुराकें दी गयीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार रात 8 बजे तक 29,05,658 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 3,56,575 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिली। दिन की अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक पूरी कर ली जाएगी।

देश में सबसे असुरक्षित जनसमूहों की कोविड-19 से सुरक्षा के एक साधन, टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर निरंतर समीक्षा और निगरानी की जाती है।

Related posts

Leave a Comment