गुजरात में कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलने वाली चार हजार रुपये की आर्थिक मदद अब उन्हें 21 वर्ष की आयु तक दी जायेगी। पहले यह आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कल मुख्यमंत्री आवास पर ऐसे तीस से अधिक बच्चों से बातचीत की।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुवे कहा है की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत हर महीने चार हजार रुपये की सहायता कोविड की वजह से अनाथ हुए सभी बच्चों को वह 21 साल के हो जायेंगे तब तक दी जाएगी। इस से पहले राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एज्युकेशन लोन में वरीयता देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अमृतम योजना सहित राज्य सरकार की सभी योजनाओं के लाभ ऐसे बच्चों को देने की भी घोषणा की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार ने कहा है कि कोविड की वजह से अनाथ हुए 14 साल से अधिक उम्र वाले सभी बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण और 18 साल से ऊपर के सभी बच्चो को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा।