कर्नाटक में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 और 22 जुलाई को होंगी

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा है कि राज्‍य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बंगलूरू में कल पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि दो दिन की बोर्ड परीक्षा में तैनात किए जाने वाले अध्‍यापकों और अन्‍य कर्मचारियों को कोविड से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इससे पहले उन्‍होंने सभी जिलों के शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों और ब्‍लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिए बैठक की। राज्‍य में दसवीं की बोर्ड परीक्षा 19 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।

विद्यार्थियों को परीक्षा विधि नियम से परिचित करवाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल प्रश्न पत्रिका और उनके उत्तर का नमूना तैयार किया गया था, जिससे सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया है। वेबीनार, व्हाट्सअप और व्यक्तिगत रूप से प्रश्न पत्रिका की जानकारी दी गई है। कुछ पाठशालाओं में परीक्षा के तौर-तरीके की तालीम भी दी गई है। परीक्षा केंद्र को कोविड वायरस से मुक्त रखने की तैयारी की गई है। सार्वजनिक बस सेवा का इंतजाम किया गया है। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र को जल्दी पहुंचने की वजह से उनको नाश्ता देने का निर्णय लिया गया है। जिन जिलों में भारी बारिश की वजह से सैलाब आने की संभावना है वहां विशेष ध्यान दिया गया है। जिन बच्चों को नाव से आना है उन्हें एक दिन पहले ही लाने की व्यवस्था की गई है। जुलाई 15 और 17 तारीख को परीक्षा पूर्व मॉकड्रिल किया जाएगा ताकि सुनिश्चित किया जाए की परीक्षा व्यवस्था बिल्कुल ठीक हो।

Related posts

Leave a Comment