भारत ने कोविड महामारी की दूसरी लहर की चुनौतियों के बावजूद इस वित्तवर्ष की अप्रैल से जून तक की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात किया है। देश में पिछले वित्तवर्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-एफडीआई सवार्धिक 81 अरब 72 करोड़ डॉलर रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस वित्तवर्ष की पहली तिमाही में कुल निर्यात सर्वाधिक 95 अरब डॉलर रहा है। यह वित्तवर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही से अधिक है, जो 90 अरब डॉलर रहा था।
पहले तीन महीने के इस वर्ष के अप्रैल, मई, जून 2021 इन तीन महीनों में भारत ने अपने इतिहास का सबसे अधिक निर्यात एक्सपोर्ट अचीव किया है। मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट जो गुड्स एक्सपोर्ट होते हैं, उसमें फर्स्ट क्वार्टर में 95 बिलियन डॉलर 95 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट भारत ने अचीव किया है। लगभग सात लाख करोड़ रुपये हो जाता है।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है।
वाणिज्य मंत्री के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यात दोनों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र के लिए किए गए विशेष उपायों, सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता और कार्यप्रणाली को सरल बनाए जाने के कारण निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। पीयूष गोयल ने कहा कि श्रम बहुल कई क्षेत्रों में निर्यात में तेजी आई है।