उत्‍तर प्रदेश में सिनेमा हॉल, जिम और स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियमों को 5 जुलाई से खोलने की अनुमति

उत्‍तर प्रदेश में सिनेमा हॉल, जिम और स्‍पोर्ट्स स्‍टेडियमों को 5 जुलाई से कोविड दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति होगी। राज्‍य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोविड के कारण सिनेमा हॉल के संचालकों का व्‍यापार प्रभावित हुआ है। उनकी जरूरतों और समस्‍याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

इस सबंध में विस्‍तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। इस बीच, राज्‍य में ढाई लाख से अधिक लोगों की रोजाना कोविड जांच की जा रही है। कोविड संक्रमण की दर घटकर एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 133 नए मामले सामने आए जबकि 228 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए। अब तक राज्‍य में करीब पांच करोड 83 लाख लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment