पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के परिसर के ऊपर एक ड्रोन देखा गया था, जिसे सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है। भारत सरकार ने इस सुरक्षा चूक को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कडा विरोध दर्ज कराया है। यह घटनाक्रम 27 जून को विस्फोटकों से लदे ड्रोनों ने जम्मू वायुसेना अड्डे पर हमला करने के बाद सामने आया है। इसके बाद भारतीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की चिंता बढ गई है। पिछले सप्ताह से जम्मू में कम से कम पांच ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर के ऊपर 26 जून को ड्रोन देखा गया। हम पाकिस्तान से अपेक्षा करते हैं कि इस घटना की जांच की जाए और भविष्य में इस तरह सुरक्षा उल्लंघन को रोका जाए।
