केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हांजिन गांव में कल देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड में लश्करे तैयबा गुट से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गये। कार्रवाई के दौरान सेना का एक जवान काशी राय बम्मनअली भी शहीद हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों के संयुक्त दल द्वारा गांव में चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान जवाबी कार्रवाई में ये आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए
