फीफा विश्‍वकप में नीदरलैंड्स ने कतर को 2-0 से और सेनेगल ने इक्‍वाडोर को 2-1 से हराया

फीफा विश्‍वकप में नीदरलैंड्स ने कतर को 2-0 से और सेनेगल ने इक्‍वाडोर को 2-1 से हराया

फुटबॉल विश्व कप में ग्रुप-ए से नीदरलैंड्स और सेनेगल प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। कल नीदरलैंड्स ने मेजबान कतर को दो-शून्य से हराया। विजेता टीम के लिए कोडी गैक्पो ने 26वें और फ्रैंकी डी योंग ने 49वें मिनट में गोल किए। गैक्पो ग्रुप चरण में टीम के लिए हर मैच में पहला गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इटली के अलेक्जेंड्रो एल्टोबेली ने 1986 में मैक्सिको विश्व कप में यह कारनामा किया था। सेनेगल ने इक्वाडोर को दो-एक से हरा कर अंतिम सोलह में जगह बनाई। वर्ष 2002 के बाद सेनेगल पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है।

प्री-क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड्स का मुकाबला अमरीका से और सेनेगल का इंग्लैंड से होगा। कल ग्रुप-बी में इंग्लैंड ने वेल्स को तीन-शून्य से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। अमरीका ने ईरान को एक-शून्य से हराया। वह पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले, फ्रांस, ब्राजील और पुर्तगाल अंतिम सोलह में स्थान बना चुके हैं।

विश्व कप में आज भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे ग्रुप-डी में फ्रांस का मुकाबला ट्यूनीशिया से और ऑस्ट्रेलिया का डेनमार्क से होगा। देर रात साढ़े बारह बजे ग्रुप-सी में पोलैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से और सऊदी अरब का मैक्सिको से होगा।

Related posts

Leave a Comment