खेल मंत्री ने दुती चंद को ओलंपिक खेलों के 100 और 200 मीटर स्‍पर्धाओं में क्‍वालीफाई करने के लिए बधाई दी

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दुती चंद को ओलंपिक खेलों के सौ और दो सौ मीटर स्‍पर्धाओं में क्‍वालीफाई करने के लिए बधाई दी है। एक ट्वीट में किरेन रिजिजू जी ने कहा कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि भारतीय खिलाड़ी तोक्‍यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

उन्‍होंने तोक्‍यो ओलंपिक में टेनिस प्रतियोगिता में महिला डबल्‍स में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने जा रहे सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को भी बधाई दी है।

किरेन रिजिजू ने बताया कि माना पटेल तोक्‍यो ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई करने वाले पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक है। उन्‍होंने माना को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment