रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज वियतनाम के रक्षामंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान ग्यांग से बातचीत की। अपने ट्वीट में रक्षामंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं और भारत वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को विशेष महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने जरूरत के समय एक दूसरे की मदद की है और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में आपसी सहयोग से काफी प्रगति की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वियतनाम के रक्षा मंत्री से बातचीत की
